एक युवती से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म,अर्की थाने में मामला दर्ज ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- (अर्की) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है ! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ! पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अर्की के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2021 में वह जमा दो कक्षा में पढ़ रही थी तो इसने इसी वर्ष जुलाई माह में अपनी फेसबुक आईडी बनाई जिस पर उसे पास के ही गांव के एक युवक की फ्रैंड रिक्वेस्ट आई जिसे उसने कुछ दिनों बाद एक्सेप्ट कर लिया ! उसके पश्चात यह युवक उसे लगातार मैसेज भेजने लगा तथा उससे मिलने के लिए कहने लगा ! परंतु जब उसने उस युवक से मिलने को मना कर दिया तो युवक ने उसे धमकाना शुरू कर दिया कि यदि वह उससे नहीं मिली तो उसकी फोटो फेस बुक पर वायरल कर देगा ! युवती का कहना था कि उसने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई । फिर कुछ समय बाद युवक ने उसे फोन किया कि वह कुंवारा है तथा उससे शादी करना चाहता है ! उसने यह कह कर मना कर दिया है कि वह शादी वहीं करेगी जहां उसके माता पिता कहेंगे !

वह उसे बदनामी का डर दिखा कर लगातार धमकाता रहा तथा मिलने को कहता रहा ! युवती ने पुलिस को बताया कि बदनामी के डर के मारे एक दिन वह उससे मिलने चली गई तथा वह युवक उसे एक व्यक्ति के घर ले गया जहां उसने उसे कुछ पीने को दिया जिससे उसे नशा सा हो गया ! युवती ने उस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवक ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया ! डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page