ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से चलाए गए कार्यक्रम के तहत कौशल रथ अर्की पहुंचा । जहां पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र अर्की के छात्रों को कौशल विकास निगम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई । जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला सोलन के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर गौरव ने बताया कि कौशल विकास निगम की मोबाइल वैन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र अर्की में आई है ।

जिसके माध्यम से बच्चों को कौशल विकास निगम के कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया । उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बच्चे अपने भविष्य में शॉर्ट टर्म कोर्स और लॉन्ग टर्म कोर्स चुन करके अपना कैरियर बना सकते हैं । इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक व छात्र भी मौजूद रहे ।






