6 जून से 8 जून 2022 तक होंगे पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के साक्षात्कार ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर पॉलिसी 2020 तथा उसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग शिक्षा खंड अर्की के अधीन आने वाली प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के सन 37 प्राथमिक व 15 माध्यमिक सृजित पदों को भरने हेतु आवेदनों की जांच 6 जून 2022 से 8 जून 2022 तक उपमंडल अधिकारी नागरिक के कार्यालय अर्की जिला सोलन में प्रातः 9:45 बजे से आयोजित होगी ।

एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अर्की श्यामलाल ने सभी आवेदकों से सभी मूल दस्तावेजों सहित उपमंडल अधिकारी नागरिक अर्की के कार्यालय में तिथि वार अपनी उपस्थिति उक्त समय के अनुसार सुनिश्चित करने का आह्वान किया है ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page