ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- प्रदेश सरकार ने पांच एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बाबूराम शर्मा को नगर निगम शिमला का नया अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। बाबूराम शर्मा इससे पहले महाप्रबंधक उद्योग जिला सोलन का कार्यभार देख रहे थे। नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त अजित भारद्वाज को पदभार मुक्त कर दिया है।

इनके पास अब शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक का कार्यभार रहेगा। रामप्रसाद को एसी टू डीसी कांगड़ा, विमला देवी को उपमंडल अधिकारी निचार और मनीष चौधरी को एसी टू डीसी चंबा नियुक्त किया गया है। इनके पास चंबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एचएएस लायकराम वर्मा को महाप्रबंधक उद्योग विभाग सोलन और उपमंडलाधिकारी कल्पा शशांक गुप्ता को एसी टू डीसी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उधर, आईएएस राजेश शर्मा ने शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव का पदभार ग्रहण किया। राजभवन शिमला पहुंच कर उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट भी की।

एचपीएस अधिकारियों के तबादले वहीं, प्रदेश सरकार ने तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। डीएसपी सीआईडी मंडी सुशांत शर्मा को अब डीएसपी ट्रैफिक शिमला लगाया गया है। इसी तरह डीएसपी ट्रैफिक शिमला अजय कुमार भारद्वाज को एसडीपीओ ठियोग और एसडीपीओ ठियोग लखबीर सिंह को डीएसपी फर्स्ट आईआरबी बनगढ़ लगाया गया है। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए हैं।

