ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट झरना होटल में अर्की मंडल किसान मोर्चा की एक बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने हेतु आभार प्रकट किया गया।बैठक की अध्यक्षता अर्की मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला ने की।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के किसानों के लिए सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने हेतु धन्यवाद व आभार हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।जगदीश्वर शुक्ला ने कहा कि किसान हित की इस योजना से 9.80 लाख किसानों को सीधा लाभ पहुंचा है।उन्होंने कहा कि किसान इस निधि से बीज, खाद इत्यादि व कृषि उपयोगी अन्य उपकरण खरीद कर अपनी जमीन से फायदा उठा सकते हैं।बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ला,भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम,पवन गौतम,अजीत सेन,ललित वर्मा,प्रेम शर्मा व अन्य किसान मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।





