ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की, पुलिस थाना अर्की में मारपीट को लेकर एक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोहन लाल निवासी गांव ध्यानपुर डाकघर घनागुघाट तहसील अर्की ने अपनी शिकायत में कहा कि वह बीते वीरवार को घनागुघाट मेले में अपनी गाडी नंबर HP01S-1635 में गया हुआ था ।

घनागुघाट सडक के पास इसे दिनेश कुमार मिला तो यह भी दिनेश के पास रुक गया वहीं साथ में बपडौन के प्रकाश चन्द व पवन कुमार तथा दो अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे। इसे देखकर प्रकाश चन्द गाली गलौच करने लगा वहीं मदन ने इसका रास्ता रोककर इसके साथ मारपीट की । मारपीट के दौरान इसके मुंह,गाल व होंठ में चोट आई है वहीं इसका दांत भी टूट गया है । शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रकाश व मदन ने इसे जान से मारने की धमकीयां भी दी है । मामले की पुष्टि डीएसपी डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने की है ।

