ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की, तहसील मुख्यालय अर्की से ज़िला मुख्यालय सोलन के लिए सुबह चलने वाली एचआरटीसी की पहली बस को पुनः शुरू कर दिया गया है । इस बस को शुरू करने को लेकर 24 मई को “दैनिक हिमाचल न्यूज़” ने प्रमुखता से उठाया था ।

यह बस सुबह अर्की से सोलन के लिए सुबह 7 बजकर 10 मिनट से चलेगी जो बाया बातल होते हुए करीब 9:45 बजे सोलन पहुंची । इस बस में जिला मुख्यालय जाने वाले कर्मचारियों,कॉलेज के बच्चो,ज़िला कोर्ट कचहरी,सब्जी मंडी व अस्पताल जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा ।


यह बस सोलन से दोपहर साढ़े 12 बजे चलेगी व अर्की करीब साढ़े तीन बजे पहुंचेगी। इस बस को पुनः शुरू करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विभाग व सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है ।

