द् एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में नए शैक्षणिक सत्र के लिये स्कूल काउंसिल का किया गया गठन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल काउन्सिल का गठन किया गया। गौरतलब रहे कि कोरोना के कारण गत दो वर्षों से स्कूल काउंसलिंग का निर्माण नहीं हो पाया था परंतु इस वर्ष शिक्षा के सुचारू रूप से चलने के कारण वर्तमान में स्कूल काउंसलिंग का सफलतापूर्वक निर्माण हुआ।

कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग व पुष्पा गर्ग ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए हेड गर्ल व हेड बॉय का चुनाव करने के लिए 30 मई सोमवार को मतदान व्यवस्था की गयी थी और 31 मई को परिणाम घोषित कर सचिन शर्मा को हेड ब्वाय व महिमा शर्मा को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। विद्यालय को चार सदनों में विभाजित कर टोपाज हाउस के कैप्टन के रूप में परिधि जोशी व वाइस कैप्टन के रूप में गौरव ठाकुर का चयन हुआ ,रूबी हाउस के कैप्टन के रूप में कामाक्षी व वाइस कैप्टन हर्षित, एमरेल्ड हाउस कैप्टन के रूप में रजत व वाइस कैप्टन निहारिका तथा सफायर हाउस के कैप्टन के रूप में मनीभा व वाइस कैप्टन लक्ष्य को चुना गया। इसके अतिरिक्त सदस्यों में लक्ष्य व कामाक्षी को एकेडमिक हेड ग्रनव पाल को डिसिप्लिन हेड तथा उमान्श ठाकुर को स्पोर्ट हेड चुना गया।


स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग ने विद्यार्थियों को सेशे व बैजेज़ पहना कर सम्मानित किया और शपथ दिलाई कि वह अपने निर्धारित कर्तव्यों का सत्य निष्ठा के साथ पालन करेंगे।
उन्होने विद्यार्थियो के उत्साह का स्वागत किया और निर्वाचित सदस्यों को कर्तव्य निर्वहन व शैक्षिक लगन के प्रति जागरूक करते हुए अन्य विद्यार्थियों के समक्ष एक आदर्श बनने की प्रेरणा दी ।कार्यक्रम के दौरान स्कूल निदेशक लुपिन गर्ग व प्रधानाचार्या उमा यादव ने भी मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए निर्वाचित सभी सदस्यो को विद्यालय के विकास मे योगदान देने के लिये प्रोत्साहित किया। वही कार्यक्रम में स्कूली अध्यापक व बच्चों ने भाग लिया

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page