राआवमा विद्यालय धुंदन में चलाया गया स्वच्छता अभियान,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा ने दी जानकारी।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में  प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई कर कूड़ा कचरा एक जगह इकठ्ठा किया तथा वर्षा के कारण बंद पड़ी नालियों की भी सफाई की,ताकि आने वाले दिनों में स्कूल परिसर में पानी इकठ्ठा न हो।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल कौंडल,नरेंद्र कपिला,विनोद कुमार,अमर सिंह वर्मा,रेणुका,,मदन लाल,प्रवीण,जागृति,सुषमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page