मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की 15 उप समितियां

 ब्यूरो///दैनिक हिमाचल न्यूज : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 31 मई को शिमला के रिज पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर संचालन समिति की समीक्षा बैठक ली।

 इस संचालन समिति में 15 उप समितियां शामिल हैं जो भाजपा की ओर से सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखेगी।

 सुरेश कश्यप ने कहा कि हमने इस रैली के आयोजन के लिए सभी विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग उप समितियां बनाई हैं।

 भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि रैली अच्छी तरह से संचालित हो।

 इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता, अध्यक्ष गणेश दत्त, रूपा शर्मा, खुदीराम बालनाथा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, विजय ज्योति सेन, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र भोटका, दिनेश ठाकुर, अंजना शर्मा, विभूति शर्मा, शुभंकर सूद और अन्य शामिल हुए।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page