सरयांज मे कार दुर्घटनाग्रस्त,, पुलिस जवान की मौत,,,,

अर्की  :- पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत सरयांज के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

बता दें उक्त व्यक्ति पुलिस विभाग में कार्यरत था । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार पुलिस थाना कुनिहार में कार्यरत था तथा आजकल छुट्टी पर था । अपनी कार में घर को जाते समय सरयाँज के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 20 से 25 फुट नीचे चली गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल लाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाडलाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर  कानूनी कार्यवाही अमल में ला रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है । 

नरेंद्र के मित्र सोशल मीडिया में यूं दे रहे उन्हें श्रद्धांजलि

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page