ब्यूरो//दैनिक हिमचल न्यूज़:-
अर्की,क्षेत्र में पानी की कमी न हो व बरसात का मौसम अच्छे से जाएं इसको लेकर उपमंडल अर्की के कई स्थानों में आज भी ख्वाजा पूजन की परम्परा है । इसी परम्परा को निभाते हुए आज नगर पंचायत में ख्वाजा पूजन का आयोजन किया गया । पूजन से पूर्व स्थानीय लोगों ने आनंद मठ अर्की में दलिया बनाया व प्राकृतिक जल स्त्रोत (बावड़ी) की विधि विधान से पूजा की गई ।

नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के समाजसेवक रोशन लाल वर्मा पिछले 25 वर्षों से ख्वाजा पूजन का आयोजन करते आ रहे है ।


उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के यह आयोजन होता है। इस आयोजन को करने का मकसद यह है कि क्षेत्र में पानी की कमी न हो व बरसात का मौसम अच्छा रहे इसको लेकर ख्वाजा पूजन कर वरुण देवता को खुश किया जाता है । उन्होंने कहा कि इस मौके पर बनाए गए दलिये के प्रसाद को लोगों में बांटा जाता है ।

