ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़
अर्की:- उपमण्डल की राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सानण के स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता स्कूल के सीएचटी प्रेमचंद शर्मा ने की । बैठक में वर्ष 2022-23 को लेकर एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

जिसमें सर्वसहमति से डिम्पल शर्मा को प्रधान चुना गया । इसके साथ ही सुनील कुमार,चन्द्रशेखर,सोनू,चिन्ता देवी,रवीना व पुष्पा शर्मा को समिति का सदस्य बनाया गया । नवनियुक्त प्रधान डिम्पल शर्मा ने कहा कि अभिभावकों ने जो उन पर विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।


उन्होंने कहा कि अध्यापकों व अभिभावकों के बीच सही तालमेल बिठाकर स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किए जाएंगे । इसके अलावा बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ खेलकुद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा । इस मौके पर स्कूल के अध्यापक,अभिभावक सहित अन्य मौजूद रहे ।
