ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
दाड़लाघाट,अर्की विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश न होने को लेकर सोमवार को धुन्दन मठ में शिवलिंग को भक्तों द्वारा जलमग्न किया गया।स्थानीय निवासी कमल किशोर कपिल ने कहा कि इस दिनों सूखाग्रस्त,बढ़ती गर्मी से जीव-जन्तु,पशु पक्षी,जनता जनार्दन त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहें हैं।जिसको देखते हुए शिव भक्तों की टोली ने धुन्दन मठ में शिवलिंग को जलाभिषेक व जलमग्न किया।

इसके लिए धुन्दन बावड़ी,सूरज कुण्ड से जल लाया गया।इस मौके पर मनोज कुमार,त्रिलोक ठाकुर,राजेन्द्र ठाकुर,विनोद कपिल,विनय सांख्यान, दुनीचंद ठाकुर व कमल किशोर कपिल सहित अन्य मौजूद रहे।


