
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(अर्की) सिविल अस्पताल अर्की में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंस दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में अर्की कुनिहार व दाड़लाघाट की नर्सों द्वारा यह दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि एमओ अर्की डॉ. केशव बेनीपाल ने शिरकत की। आयोजको द्वारा मुख्यतिथि का स्वागत किया गया तथा नर्सों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम उपस्थित सभी नर्सों को बधाई दी तथा चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्स अस्पतालों और क्लीनिकों की रीढ़ की हड्डी होती हैं, जो अपनों की तरह मरीजो की देखभाल करती हैं। इस अवसर पर सचिव द्वारा सभी नर्सों को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वार्ड सिस्टर्स व स्टाफ नर्सें उपस्थित रहीं।




