बीएमएस दाड़लाघाट ने अम्बुजा परिसर में एक कार्यक्रम किया आयोजित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित (भारतीय मज़दूर संघ) दाड़लाघाट ने अम्बुजा परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।यह कार्यक्रम अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ का 15वां अधिवेशन राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में सम्पन्न होने के बाद ओमप्रकाश शर्मा का दाड़लाघाट पहुँचने पर बीएमएस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा का बीएमएस सदस्यों द्वारा अम्बुजा परिसर में भव्य स्वागत किया।अधिवेशन के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें हिमाचल प्रदेश से ओमप्रकाश शर्मा को महामंत्री का दायित्व दिया।अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री विनय सिन्हा ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के बारे में बताया।इसके अतिरिक्त 54 श्रम कानून को कम करके 04 वेज कोड का सरकार का धन्यवाद किया और जो उसमे कमियां है,उन्हें सरकार से आग्रह किया कि तुरंत संशोधन किया जाएं।भारतीय मजदूर संघ किसी भी वेज कोड कानून को वापस नहीं करने के पक्ष में है केवल संशोधन किया जाएं जो मज़दूरों के विरुद्ध है।दाड़लाघाट में आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आने वाला समय श्रमिकों के लिए बहुत ही चुनोतियाँ से परिपूर्ण है,क्योंकि सरकार मज़दूरों की समस्याओं में काफी विसंगतियां है जैसे स्थाई काम पर श्रमिकों को क्यों स्थाई नहीं किया जाता और सुप्रीम कोर्ट का फैसला समान काम का समान वेतन क्यों नहीं मिल रहा ऐसे अनेक मुद्दे हैं जिनको लेकर कभी उद्योग में धरना प्रदर्शन या कार्य भी रोका जा सकता है।मज़दूरों के प्रति जो संस्थान औऱ सरकार गलत नीतियां अपनाने का प्रयास करेगी उसे सहन नहीं किया जाएगा।इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा,उपाध्यक्ष बलदेवराज,महामंत्री नरेश कुमार,सचिव कमल भट्टी,राकेश महाजन,कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page