
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लुजर्स सोसाईटी द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को क्रेशर माइंस ग्याना-मांगू में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।यह धरना प्रदर्शन बाघल विकास परिषद के पत्र में शामिल मुख्य मांगो में पिछले चार महीने से लोगों की गाड़ियां खड़ी हुई है व इनका प्रस्तावित साढ़े सात प्रतिशत कार्य भी रुका हुआ है।बाघल विकास परिषद के सदस्य जय सिंह,शीश राम व मदन का कहना है कि लगभग छः हज़ार बीघा अधिकृत भूमि के आधार पर कार्य दिया जाए।इस सभा में 150 गाड़ियां आ चुकी है और पिछले 4 महीनो से खड़ी है,जिसका मुख्य कारण अभी तक कार्य का आवंटन न होना है।सभा सदस्यों का कहना है कि हमारे मांग पत्र 22 बिंदु में है,उन्हें मांगो को जल्द से जल्द पूरी की जाए।उन्होंने कहा कि हमारी जो मांग है उन्हें लिखित रूप में दी जाए।अन्यथा यह प्रदर्शन जारी रहेगा।सभा सदस्यों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 12 मई वीरवार को एक बैठक सोलन डीसी से होनी है।जिस पर उनकी गाड़ियों के कार्य बारे व 22 बिंदु पर मांगो पर वार्ता होगी।सदस्यों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक यह प्रदर्शन जारी रखेंगे।प्रशासन की ओर से मौके पर तहसीलदार इंद्र कुमार,डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर,एसएचओ जीत सिंह भी मौजूद रहे।जबकि सभा सदस्य की ओर से जय देव,देशराज,विक्रम,पवन सहित माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लुजर्स सोसाईटी के सदस्य मौजूद रहे।
बॉक्स….
जब इस बारे नायब तहसीलदार दाडलाघाट इन्द्र कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि कल जिलाधीश सोलन द्वारा बाघल विकास परिषद व अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों के साथ सोलन कार्यालय में 4 बजे बैठक कर समस्याओं पर बातचीत की जाएगी।



