ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार से प्रतिभा कंवर को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र अर्की के भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है।

संगठन में अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रतिभा कंवर ने संगठन मंत्री पवन राणा,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रशिमधर सूद व अन्य का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगी।







