सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय मांगू में बैठक हुई आयोजित, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय मांगू में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मदन लाल ने की।बैठक में शिक्षक व अभिभावकों ने कोरोना काल में शिक्षण संबंधी गतिविधियों पर पड़े प्रभाव के बारे में चर्चा की गई।जबकि बैठक में नई शिक्षा नीति से भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन समिति में नए सदस्यों को जोड़ा जाए।प्रधानाचार्य मदन लाल ने बताया कि बैठक में अन्य विद्यालय से संबंधित कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन लाल,मनोज,राकेश,हेमराज भट्टी,हीरा लाल सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page