राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की के छात्र ने पास की एनएमएनएस परीक्षा,विद्यालय परिवार ने दी बधाई।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) प्रदेश शिक्षा में छात्रों के प्रोत्साहन के लिए एससीईआरटी सोलन द्वारा अनेक कार्य किए जाते हैं,इन्हीं में से एक है एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा।इस छात्रवृत्ति परीक्षा में जो छात्र उत्तीर्ण होता है उसे 12000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) का छात्र राहुल सुपुत्र कौशल्या एवं देशराज उत्तीर्ण हुआ।विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता तथा समस्त विद्यालय परिवार ने छात्र को शुभकामनाएं दी एवं राहुल के उज्जवल भविष्य की कामना की।विशेष तौर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने राहुल को स्वेच्छा से प्रोत्साहन राशि भेंट की गौरतलब है कि गत वर्ष इसी परीक्षा में राहुल की बहन वंदना ने भी यह छात्रवृत्ति प्राप्त की है।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि विद्यालय में निरंतर छात्र विकास में कार्य हो रहा है।विद्यालय के छात्र हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करें ऐसा प्रयास किया जाता है।राहुल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता तथा अध्यापकों को दिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page