दून में भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर शुरू

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- दून भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इस मौके पर विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दून अध्यक्ष ममता भारद्वाज ने की। इस मौके पर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई।

जिसमें सभी महिला सदस्यों को आगे आने की बात कही। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर हर पंचायत में आयोजित किए जाएगें। जिसमें नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। इसके तहत सात मई को नालागढ़ में इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिमधर सूद करेंगी। जिसमें महिला मोर्चा अगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर फिल्ड में उतरेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर मोर्चा की करीब 50 सदस्यों ने भाग लिया। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों सहित जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष अंजना ठाकुर, जिला अध्यक्षा शंकुतला शर्मा, मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर विशेष रुप से मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page