सेवा भारती हिमाचल प्रांत की दाड़लाघाट जिला की इकाई दाड़लाघाट का प्रांत उपाध्यक्ष जगरनाथ कनेन की अध्यक्षता में किया गया गठन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सेवा भारती हिमाचल प्रांत की दाड़लाघाट जिला की इकाई दाड़लाघाट का प्रांत उपाध्यक्ष जगरनाथ कनेन की अध्यक्षता में गठन किया गया।बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिमला विभाग के सेवा प्रमुख राजेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्णचंद को जिला संरक्षक,महेंद्र गौतम को अध्यक्ष,पंकज को उपाध्यक्ष,योगेश गौतम को महासचिव,संजीव कुमार को सचिव,राजूराम को कोषाध्यक्ष ओर बिना ठाकुर को महिला आयाम की प्रमुख बनाया गया।इसके अतिरिक्त भूपेश शर्मा,मानसिंह,अभिलाष,कपिल अंगिरस,यादव मिश्रा को अलग अलग आयाम के प्रमुखों के रूप में दायित्व दिया गया।इस मौके पर सेवा भारती दाड़लाघाट इकाई ने यह भी निर्णय लिया की इकाई के पास मौजूद तीन  ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर लोगों की सेवार्थ उपलब्ध है।जिसकी जानकारी स्थानीय हॉस्पिटलों के डॉक्टरों अन्य सभी अस्तपाल स्टाफ और पंचायती राज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता को जानकारी दी जाएगी,ताकि सांस से संबंधित इसे जरूरतमंद रोगियों को निशुल्क या बहुत कम शुल्क पर रोगियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।इसके अतिरिक्त जिला के अंतर्गत कस्बों और गांवों में स्थानीय वंचित और उपेक्षित समाज की जरूरत के अनुसार शिक्षा,स्वास्थ्य, समरसता और स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए अलग अलग स्थानों पर हर स्थान की जरूरत के अनुसार सेवा कार्य सम्पूर्ण जिला में शुरू किए जाएंगे।साथ ही स्वास्थ्य के अंतर्गत समाज में युवाओं में बड़ती नशा करने की प्रवृति से युवाओं के स्वास्थ्य पर इसके दुष्परिणामों और इनके परिवार,समाज,देश और मानवता को नशाखोरी से हो रहे नुकसान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए जागरण अभियान लेने का निर्णय भी लिया गया।बैठक के अंत में सेवा भारती हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री गूगल मिट के माध्यम से बैठक में जुड़े और सेवा भारती के प्रांत स्तर पर चल रहे कार्यों से अवगत करवाया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page