आखिर 5 वर्ष बाद दाड़ला कनस्वाला संपर्क सड़क की दयनीय दशा में हुआ सुधार,
लोगों ने सरकार तथा विभाग का किया धन्यवाद।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) आखिर 5 वर्ष बाद दाड़ला कनस्वाला संपर्क सड़क की दयनीय दशा में सुधार हो ही गया।इस संपर्क सड़क पर चलने वाले वाहन वाहक यह कहते सुने जा रहें हैं कि “सहज पके सो मीठा होए” क्योंकि लोक निर्माण विभाग ने देर से ही सही राहगीरों को कई वर्षों बाद बेहतरीन सड़क मुहैया करवाई है,जिसे देखकर लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं और स्थानीय नेताओं तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साधुवाद दे रहे हैं।

इस सड़क की दशा को सुधारने हेतु भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम की अध्यक्षता में दाड़लाघाट के कार्यकर्ता और जनता भाजपा नेता रतन सिंह पाल से कनस्वाला सड़क के खस्ताहालत को लेकर कुछ दिन पूर्व मिले थे जिस पर रतन सिंह पाल ने आश्वासन दिया था कि जल्दी सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।गौतम ने कहा कि हम रतन सिंह पाल का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जो आश्वासन दिया था उसे पूरा किया है और कई वर्ष बाद दाड़लाघाट से कनस्वाला रोड सड़क की दशा टायरिंग से बेहतरीन बना दी गई है।जिसके लिए   किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश शुक्ला,भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम,जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल,बीडीसी चेयरमैन सोमा कौंडल,बंसीलाल भाटिया,हेमराज,उपप्रधान बरायली कृष्ण चन्द भट्टी,पवन गौतम,वीरेंद्र शर्मा,बंटू शुक्ला,पवन गौतम,ओम प्रकाश शर्मा,श्याम सिंह चौधरी,मनीष शुक्ला,नरेश ठाकुर सहित दाड़लाघाट की स्थानीय जनता,व्यापारी वर्ग,प्रधान,उप प्रधान ने सरकार तथा विभाग का धन्यवाद किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page