ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्रध्यापक संघ की इकाई द्वारा केंद्र सरकार के सातवें वेतनमान के अंतर्गत यूजीसी वेतनमान को नजरअंदाज करने के विरोध में गेट मीटिंग कर काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया गया।जिसकी अध्यक्षता एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई के प्रधान प्रोफेसर रवि कुमार ने की।प्रोफेसर रवि कुमार ने कहा कि लंबे अरसे से महाविद्यालय के प्रध्यापकों को नए वेतनमान से वंचित किया जा रहा है,जो न्याय संगत नहीं है।गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के तमाम कर्मियों को नया वेतनमान मिल चुका है,परंतु सरकार महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ अन्याय कर रही है।महाविद्यालय की स्थानीय इकाई ने सरकार से मांग की है कि यूजीसी के नए वेतनमान को यथाशीघ्र लागू कर प्राध्यापक वर्ग को राहत प्रदान की जाए।इस अवसर पर प्रोफेसर रवि कुमार,विश्वज्योति,संदीप कुमार,अजय कुमार,सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

