कुंद गांव में शराब पी कर अपने ही घर में हुड़दंग करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट पुलिस ने भराड़ीघाट के समीप कुंद गांव में शराब पी कर अपने ही घर में हुड़दंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।एसएचओ जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भराड़ीघाट के समीप कुंद गांव का निवासी मानसिंह पुत्र हरि राम जो पेशे से ड्राइवर है उसने सोमवार रात को शराब पी कर अपने ही घर में हुड़दंग मचाया।वह नशे में इतना धुत था कि अपने घरवालों को गालियां तथा अनाप-शनाप आपत्ति जनक बातें बोलने लगा,यही नहीं वह अपने घर की बिजली फिटिंग के स्विच इत्यादि भी तोड़ने लगा तो उसके घर वालों ने तंग आकर उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।एसएचओ जीत सिंह  ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह तथा कांस्टेबल राकेश कुमार के साथ एक पुलिस टीम उसके गांव कुंद भेजी जहां उसे मौके पर शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उसका मेडिकल करवाकर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page