
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) यूथ क्लब की एक बैठक पंचायत सभागार दाड़लाघाट में आयोजित हुई।बैठक में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे।यूथ क्लब दाड़लाघाट द्वारा आयोजित एसीएफ के साथ बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान बंसी राम ने की।

जानकारी देते हुए उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने बताया कि बैठक में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा यूथ क्लब दाड़लाघाट के सदस्यों को
स्पोट्र्स किट्ट भेट करते खेलो में बढ़चढ़ कर भाग लेने की प्रेरणा देते कहा के नौजवान नशे से दूर रहकर खेलो,पढ़ाई में मेहनत करे और समाजिक विकास और देश की बेहतरी के लिए अपना योगदान दे।इस अवसर पर पंचायत सदस्य ललित गौतम,उमेश,महेश,नवीन,जतिन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

