अंबुजा कन्वेयर बेल्ट से 38 रोलर चोरी होने को लेकर दाड़लाघाट पुलिस ने चोर को पकड़ने में हासिल की सफलता,आरोपी को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अंबुजा कन्वेयर बेल्ट से 38 रोलर चोरी होने को लेकर दाड़लाघाट पुलिस ने चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की।इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि कुछ रोज पहले सुरक्षा अधिकारी अम्बुजा उमा शंकर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ता ने बताया कि अम्बुजा कंपनी की एक कन्वेयर बेल्ट जिसमें कश्लोग क्रैसर से सुल्ली प्लांट तथा दूसरी बैल्ट में मांगू माइन्स से रौड़ी प्लांट जिसमें पत्थर आता है।मेन्टीनेस हेड सुनील चौधरी द्वारा दोनो कन्वेयर बैंल्टो को चैक किया गया तो चैक करने पर दोनो बैल्टों से टोटल 38 रोलर चोरी हुए।जिस पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी की तलाश में एक विशेष टीम एएसआई रमेश शर्मा,कॉन्स्टेबल बृज मोहन,हेड कांस्टेबल सुनील,मेहर चंद ने चोरी किये गए रोलर के आरोपी की तलाश में जुट गई।जांच पड़ताल में जुटी टीम कड़ी मशक्कत के बाद उक्त आरोपी  तक पहुंचने में कामयाब रही।उक्त व्यक्ति की जांच पड़ताल में पहचान दया राम सुपुत्र सोहन लाल गांव फगवाना (पारनु) के तौर पर हुई।उक्त व्यक्ति ने चोरी की प्लेटों को अपनी गौशाला में घास के अंदर छुपा कर रखा था।जिसे टीम ने मौके से चोरी की गई प्लेटों को बरामद कर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि दया राम गांव फगवाना (पारनु) को गिरफ्तार कर अर्की न्यायालय में पेश किया जाएगा।उन्होंने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की जारी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page