राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में मनाया पृथ्वी दिवस।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में पृथ्वी दिवस मनाया गया।इस अवसर पर विज्ञान स्नातक अनीता देवी ने बताया कि पृथ्वी का संरक्षण हर व्यक्ति का कर्तव्य है।हमें इसे अपने आसपास के वातावरण तथा पर्यावरण को स्वच्छ रख कर सुरक्षित रखना चाहिए।अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए तथा बिजली की बचत करनी चाहिए।इसके लिए हम सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं।पृथ्वी ग्रह को स्वस्थ रखने का प्रण हर व्यक्ति को लेना चाहिए।विद्यार्थियों ने इस पर पेंटिंग तथा नारे लिख कर संदेश दिया।छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने पुरस्कार वितरित किए गए।इस अवसर पर प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,अमर सिंह वर्मा,विनोद कुमार,नरेंद्र कुमार,राकेश शर्मा,नरेंद्र लाल,सुमन बट्टू,जय प्रकाश मिश्रा,धर्म दत्त,सुरेन्द्र,मुकेश,मदन लाल,विजय,प्रवीण कुमार,अनीता कौंडल,रेणुका,नीलम शुक्ला,अनीता देवी,वीना देवी,किरण बाला,रेखा,जागृति,मंजू,नीलम कुमारी,रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page