
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़ला,नवगांव,भराड़ीघाट व धुन्दन के सभी गांव में 19 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

