ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की:- अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत सरली में नेहरू युवा मंडल सरली द्वारा आयोजित क्रिकेट कप 2022 के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की । इस टूर्नामेंट में लगभग 45 टीमों ने भाग लिया । जिसमें फ़ाइनल मुकाबला बिलासपुर और सरली टीमों के बीच हुआ । सरली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन का लक्ष्य बिलासपुर को दिया । दूसरी पारी में बिलासपुर टीम ने 78 रन का पीछा करते हुए 8 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया । मुख्यातिथि द्वारा विजेता बिलासपुर टीम और उपविजेता टीम सरली को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।

विधायक ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने का एक मात्र विकल्प शिक्षा और खेल है । आगामी सरकार कांग्रेस की होगी जिसमें हमारी सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा ।

स्थानीय खेल मैदान विस्तार के लिए एक लाख रुपए की धन राशि विधायक निधि द्वारा देने की घोषणा की । कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं नेहरू युवक मंडल सरली को और महिला मंडल सरली को अपनी निजी राशि से 11-11 हज़ार रुपये दिए । इस अवसर पर कमलेश कुमार प्रधान सरली,युवक मंडल के प्रधान ज्योति कुमार, देवेंद्र ठाकुर, रोशन वर्मा, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त वर्मा आदि मौजूद रहे ।


