राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।इस अवसर पर प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापिका सुषमा ठाकुर ने अपने विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल का यह दिन पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसे युग पुरुष थे जिनके कर्म जिनकी सोच पूरी मानव जाति के लिए भी और पूरे विश्व के दलितों पिछड़ों के लिए प्रेरणा और उम्मीद थी।डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।अध्यापिका ने कहा कि आओ हम संकल्प ले कि हम उनके जीवन को आदर्श बनाएं और समाज निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page