जल शक्ति विभाग के छटेरा पंप हाउस से सरकारी संपत्ति को बेचने को लेकर मामला दर्ज।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत जल शक्ति विभाग के छटेरा पंप हाउस से सरकारी संपत्ति को बेचने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (अनुभाग कश्लोग) ओम प्रकाश ने कहा कि जब सुबह पंप हाउस छटेरा का निरीक्षण करने गए थे,तो वहां पर पंप ऑपरेटर संजीव कुमार पंप हाऊस पर मौजूद था।निरीक्षण के दौरान पम्प हाऊस से एक मोटर 10 एचपी,एक पंप एचटीपी 10 एचपी तथा दूसरी मोटर पंप हाऊस पर नहीं पाई गई।निरीक्षण के दौरान पंप चालक संजीव कुमार से मोटर पंप व वायर के बारे में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा और कहा कि एक पंप व एक मोटर की वाइंडिंग वायर किसी व्यक्ति को बेच दी है।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज हुआ।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page