दाड़ला पहुंचने पर किया जाएगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत,दसेरन बूथ पर लेगे बैठक।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।इस प्रवास के दौरान रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दाड़लाघाट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा तथा भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम ने बताया कि रविवार को दाड़लाघाट पंहुचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में भव्य रोड शो का आयोजन होगा।नड्डा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित है उन्होंने इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है।उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में दाड़लाघाट बस स्टैंड से लेकर स्यार तक रोड शो का आयोजन होगा,इसके बाद वह दसेरन बूथ पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और बूथ प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक विजयी टिप्स देंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page