
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एक कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य सरताज सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर विद्यालय के छठी से प्लस टु तक के सभी छात्र छात्राओं को सरकार की तरफ से दी जा रही मुफ्त अटल स्कूल वर्दी योजना के अन्तर्गत वर्दियां वितरित की गई।इस योजना के तहत 525 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।इस अवसर पर नरेंद्र कपिला,धनी राम,अमर सिंह वर्मा,राकेश शर्मा,नरेंद्र कुमार,विनोद कुमार,नरेंद्र लाल,अनीता कौंडल,सुमन,प्रवीण,जितेंद्र,सुरेन्द्र,मुकेश,जय प्रकाश,रेणुका,अनीता,सुषमा,जागृति,किरण बाला,विजय,रंजना,मंजू,अंजना ,संतोष,नीरज सहित अन्य उपस्थित रहे।

