
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में अटल वर्दी योजना के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों को वर्दी वितरित की गई।

आउट गोइंग बाहरवीं के विद्यार्थियों में भारती,नीलम,वीना,भारती,अनिता,ज्योति,भारती,प्रीतम सिंह,हितेश, हरीश,चेतन,दीक्षित,प्रवीण,धीरज और कुलदीप आदि ने अपने ही विद्यालय में बाहर के प्राइवेट विद्यालयों से आए विद्यार्थी जिनको अभी विद्यालय से वर्दी नहीं मिल पाई उनको अपनी वर्दी देकर अपने जीवन मे नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर एक नेक कार्य को अंजाम दिया।

