
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत मांगल में देव भूमि युवा क्लब समत्याड़ी के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में लगभग 16 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला सोलन कांग्रेस सचिव व मांगल पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।जिनका आयोजकों और समस्त ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल-टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बटवाड़ा ब्लास्टर सुकेत सुंदनगर टीम ओर सुपरस्टार खारसी बिलासपुर के बीच हुआ।फाइनल प्रतियोगिता में सुपरस्टार खारसी बिलासपुर टीम को हरा कर बटवाड़ा ब्लास्टर सुकेत सुंदनगर टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।खेल समाप्ति के बाद मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 15000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की व उपविजेता टीम को 9100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की।मुख्यातिथि चौहान कृष्णा ने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस खेल के शानदार आयोजन के लिये बधाई दी और कहा कि खेलों के माध्यम से हमारे अंदर भाईचारे और सद्भावना के विचार पनपते है क्योंकि सभी खिलाड़ी मिलकर खेलते है।उन्होंने आयोजकों को अपनी तरफ से 8100 रुपये जबकि पंचायत समिति सदस्य बनिता चौहान,मांगल पंचायत के उपप्रधान सीता राम ने 3100-3100 व राकेश चौहान ने 1100 रूपए आयोजन कमेटी को भेंट किए।इस अवसर पर जिला सोलन कांग्रेस सचिव व मांगल पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा,बीडीसी सदस्य बनिता चौहान,मांगल पंचायत के उपप्रधान सीता राम ठाकुर,मांगल पंचायत कांग्रेस महासचिव एवं एससीएसटी शैल अर्की कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश चौहान,संजीव पंवर,पवन पंवर,संजय पंवर,सुरजीत सिंह सेन,बबलु पंवर,अनिल पंवर,हरीश,चमन लाल,केशव,मदन, अशोक चौहान,प्रकाश रघुवंशी,संत राम,मनोहर,देवेंद्र,सोम दत अवस्थी,हरी ठाकुर,राहुल अवस्थी,अतुल वर्मा,संजीव अवस्थी,कमल सेन,आशीष कुमार,बलजीत,महेंद्र चौहान सहित स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आये बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
