भाजपा 365 दिन काम करने वाला राजनीतिक दल-सुरेश कश्यप ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस के लिए ठियोग मंडल के नारकंडा पहुंचे जहां जिला अध्यक्ष अजय श्याम, चेयरमैन नरेश शर्मा, चेयरमैन रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष दूनी चंद और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
नारकंडा बाजार प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने होटल हाटू में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव सुना।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के स्थापना दिवस की आप सबको सुभकामनाए, हमारी पार्टी कई बलिदानों से बानी है और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आगे बड़ रही है।


उन्होंने कहा की हाल ही में चार राज्यों में भाजपा का मिशन रिपीट हुआ है, अब हिमाचल की बारी है। हिमाचल में हम एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाने जा रहे है और कांग्रेस कर सूपड़ा देश और प्रदेश से साफ होने वाला है।
उन्होंने कहा की सरकार को बनाने में महिलाओं और गरीबों का बड़ा योगदान है और नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनानी है जिसका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।


उन्होंने कहा की हम 365 दिन कार्य करने वाला राजनीतिक दल है, हम केवल चुनाव के समय नहीं पूरे वर्ष सक्रिय रहते है।
हमारे देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है यह हमारा सौभाग्य है।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने देश का लौ पूरे विश्व में बढ़ाया है।
रूस और यूक्रेन युद्ध में भी नरेंद्र मोदी ने एक एक भारतीय को भारत पहुंचाया और हमें दोनो देशों के सहयोग मिला।


उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में अच्छा कार्य किया है, इसको लेकर भाजपा पदयात्रा के मध्यम से सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा की भाजपा की असल शक्ति बूथ और पन्ना में होती है और हम बूथ पर काम करते है। हम एक एक कार्यकर्ता के घर जाएंगे और उनमें नई ऊर्जा का संचालन करेंगे।
कार्यक्रम में बूथ त्रिदेवों को भाजपा की किट का वितरण भी हुआ, किट में भाजपा के झंडे, दंड, त्रिदेव के नाम की पट्टिकाए, पटके और सरकार की उपलब्धि की सामग्री वितरित की गई।
सुरेश कश्यप ने एक कार्यकर्ता के घर पर झंडा और नाम पट्टिका भी लगाई।
नारकंडा से सुरेश कश्यप ने भाजपा का महासंपर्क अभियान और पदयात्रा का सुभारम्भ भी किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page