दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर की मांग,जल्द आवंटित किया जाए काम।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सब उपमंडल के अंर्तगत अम्बुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं की बैठक उपायुक्त सभागार सोलन में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने की।

वही,बैठक में अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं के अलावा माइनिंग एरिया के पांचों पंचायतों के सदस्यों ने भी भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनिर्मित दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवम् प्रभावित परिवहन सभा को कार्य आबंटन करने बारे विस्तृत रूप से चर्चा की गई।जिसमे सभी परिवहन सहकारी सभाएं जैसे एसडीटीओ,एडीकेएम,बीएलएल, जीएलएल सभाओं ने इस बात का समर्थन किया की जिन लोगों की अंबुजा सीमेंट कंपनी में लैंड अधिकृत की गई है उनको प्राथमिकता के आधार पर कार्य मिलना चाहिए।इस मोके पर दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर के संस्थापक परसराम ने बताया कि सभा का उद्देश्य उन बेरोजगार लैंड लूजर परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान करना है जिनके साथ 1992 से लेकर आजतक सभी ने सौतेला व्यवहार किया है।उन्होंने बताया कि हमारी सभा में 150 गाड़ियां आ चुकी हैं,जोकि पिछले 3 महिनों से खड़ी है।बैठक में उपायुक्त सोलन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द कार्य आबंटित किया जाए।इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर पवन कुमार,परसराम,देशराज,रूपराम,संतराम,नेकराम,राम कृष्णशर्मा,वेद प्रकाश शुक्ला,जयदेव कौंडल,बालकराम राम शर्मा,जगदीश ठाकुर,सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page