राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में सरकार द्वारा प्राप्त मुक्त पुस्तकों के आवंटन का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में कक्षा नौवीं के परीक्षा परिणाम व सरकार द्वारा प्राप्त मुक्त पुस्तकों के आवंटन का आयोजन किया गया।कक्षा नवी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा,जिसमें छात्र रोहन प्रथम,माही द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही।इसके पश्चात विद्यालय में कक्षाछ से दसवीं तक के छात्र छात्राओं को फ्री पुस्तकों का वितरण किया गया।विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों को शत-प्रतिशत परिणाम के लिए बधाई दी व अगली कक्षाओं में अधिक मेहनत करने की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर मुख्याध्यापक पवन कुमार,पवना शर्मा,अनीता शर्मा,पूर्णचंद,श्यामलाल,संतोष,वनिता,मदन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page