नीमा बनी प्रांत टोली की बाल संस्कार केंद्र की प्रमुख और शिमला विभाग की संयोजिका

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- विश्व हिंदू परिषद की जिला दाडला मातृशक्ति संयोजिका नीमा को विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति प्रांत टोली की बाल संस्कार केन्द्र और शिमला विभाग की संयोजिका का दायित्व सौंपा गया । नीमा ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेगी।

नीमा ने विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी क्षत्रिय सह संयोजिका वीना शर्मा , विश्व हिंदू परिषद के प्रांत के अध्यक्ष लेखराज राणा , विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सुनील जयसवाल प्रांत मातृशक्ति संयोजिका रजनी ठाकुर , प्रांत दुर्गा वाहिनी संयोजिका किरन सोनी , राष्ट्रीय बजरंग दल के सह संयोजक नीरज दोनेरिया का आभार प्रकट किया। है नीमा ने अपने इस दायित्व के लिये विशेष रूप से नीरज दोनेरिया का आभार किया ,जिन्होंने उन्हें इस इस संगठन के साथ जोड़ा ।

नीमा ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो प्रांत और विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page