हिमाचल की प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच का अवसर, चितकारा यूनिवर्सिटी में होंगे ‘Miss International Diva India 2026’ के ऑडिशन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  हिमाचल प्रदेश की युवतियों को ग्लैमर, फैशन और प्रतिभा के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलने जा रहा है। ‘Miss International Diva India 2026’ के हिमाचल प्रदेश ऑडिशन 10 अक्टूबर 2026 को चितकारा यूनिवर्सिटी, कालूझिंडा, बद्दी में आयोजित किए जाएंगे।
यह ऑडिशन Talent Collective Entertainment द्वारा MyDream Global के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेट डायरेक्टर डॉ. रीना शर्मा करेंगी। डॉ. शर्मा स्वयं अंतरराष्ट्रीय पेजेंट मंच पर Miss South Asia Universe का खिताब हासिल कर चुकी हैं।
आयोजकों के अनुसार ऑडिशन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के छोटे शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को आगे Miss International Diva India 2026 के मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
डॉ. रीना शर्मा ने प्रदेश की इच्छुक युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। हिमाचल की बेटियों में आत्मविश्वास, प्रतिभा और अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता है। ऐसे मंच उन्हें अपने सपनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का अवसर प्रदान कर सकते हैं।
10 अक्टूबर को होंगे ऑडिशन
हिमाचल प्रदेश ऑडिशन चितकारा यूनिवर्सिटी, नालागढ़ नेशनल हाईवे (NH-21A), कालूझिंडा, बद्दी, हिमाचल प्रदेश-174103 में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी पूर्व पंजीकरण करवाकर ऑडिशन में भाग ले सकती हैं।
पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क:
 +91 87964 14448
 +91 98710 40448
 MissInternationalDivaIndia.com

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page