बखालग गांव के पूर्व सैनिक राम कृष्ण का निधन, सैन्य एवं पूर्व सैनिक लीग अर्की ने दी श्रद्धांजलि।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बखालग निवासी पूर्व सैनिक राम कृष्ण काJ 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

राम कृष्ण वर्ष 1969 में भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और वर्ष 1984 में सेवानिवृत्त हुए। वह अपने पीछे धर्मपत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र मेहरचंद सरयांज में पीईटी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि छोटे पुत्र नरेंद्र कुमार निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं।
राम कृष्ण के निधन की सूचना मिलने पर सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
14 जीटीसी सुबाथू की ओर से पहुंचे सूबेदार धालेंद्र केसी, नायक विकास पुन और नायक राकेश गुरंग ने दिवंगत पूर्व सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वहीं पूर्व सैनिक लीग अर्की की ओर से लीग अध्यक्ष कैप्टन पदम देव ठाकुर, सूबेदार मेजर मस्त राम वर्मा, सूबेदार बद्री सिंह, नायब सूबेदार गोपाल पाठक, सूबेदार दिला राम, नायब सूबेदार जगत राम शर्मा और हवलदार प्रवीण कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व सैनिकों, ग्रामवासियों और उपस्थित लोगों ने राम कृष्ण के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page