ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-मानव कल्याण समिति अर्की की विशेष बैठक समिति के संस्थापक डॉ. संत लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समिति के प्रधान राजेंद्र गौतम की धर्मपत्नी प्रभावती गौतम की पुण्य स्मृति में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

समिति सदस्यों ने कहा कि प्रभावती गौतम समिति की गतिविधियों में विशेष रुचि रखती थीं और समय-समय पर समिति को हरसंभव सहयोग प्रदान करती थीं। सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बैठक में समिति ने एक महत्वपूर्ण मानवीय निर्णय लेते हुए गांव काउली (मांझू) के कैंसर पीड़ित युवककी आर्थिक सहायता करने का प्रस्ताव पारित किया। समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति लगातार पीड़ित के परिजनों के संपर्क में है और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
बैठक में प्रेम सिंह चौहान, सोहन लाल पाल, देवेंद्र पाल, रोहित शर्मा सहित समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



