दिग्गल कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा-खोज कार्यक्रम संपन्न।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में 25 व 26 अगस्त को दो दिवसीय प्रतिभा-खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने के साथ उनमें आत्मविश्वास, सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. हेतराम एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रथम दिन स्पॉट फोटोग्राफी, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

भाषण में नंदिता (बीए प्रथम) प्रथम, ममता कौशल (बीए द्वितीय) द्वितीय तथा काजल (बीकॉम तृतीय) तृतीय रहीं। क्ले मॉडलिंग में नेहा (बीए तृतीय) प्रथम, हर्ष (बीए तृतीय) द्वितीय और दीपिका (बीए तृतीय) तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में टीम डी विजेता बनी।


दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। पोस्टर मेकिंग में अनिशा (बीए तृतीय) प्रथम, पलक (बीकॉम द्वितीय) द्वितीय और रिया (बीए द्वितीय) तृतीय रहीं। एकल गायन में महिमा प्रथम, आंचल द्वितीय और नीरज तृतीय रहे। एकल नृत्य में नंदिता प्रथम, पलक द्वितीय तथा यामिनी तृतीय रहीं। रंगोली में अंजली प्रथम, यामिनी द्वितीय और गीतांजली तृतीय रहीं।


समूह नृत्य में फाइनल ईयर टीम (बीए तृतीय) ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में अंजली, कोमल, कृतिका, आंचल, रुचि, पूनम कुमारी, निकिता कुमारी और काजल शामिल रहीं।


समापन अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ. हेतराम ने प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राध्यापक संयोजकों, निर्णायक मंडल और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page