शहरोल पंचायत ने मांजू के नितिन के उपचार को जुटाए 1.35 लाख रुपये

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग के मांजू (काउली) गांव निवासी ब्लड कैंसर से पीड़ित नितिन के उपचार के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से सहयोग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को ग्राम पंचायत शहरोल के लोगों ने नितिन के उपचार के लिए 1,35,510 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित कर उसके परिवार को भेंट की।


ग्राम पंचायत कुईरू-शहरोल की प्रधान नर्वदा की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग नितिन के घर पहुंचे। इस दौरान पंचायतवासियों द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार एकत्रित की गई राशि नितिन एवं उसके परिवार को उपचार के लिए सौंपी गई।
प्रधान नर्वदा ने कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करे तो सामूहिक प्रयास किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है।


पंचायतवासियों ने कहा कि नितिन के उपचार में सहयोग के लिए किया गया प्रत्येक योगदान महत्वपूर्ण है। इस पहल के माध्यम से पंचायत के लोगों ने सामाजिक एकजुटता एवं मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रताप सिंह कौंडल, महाराणा प्रताप समाज सेवक समिति के प्रधान विनोद, सचिव राजेन्द्र, पंकज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पंचायतवासियों ने नितिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उसके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की प्रार्थना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page