ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में वीरवार को ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

स्कूल की प्रधानाचार्या वीना गुप्ता ने नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक आशीष शर्मा, मोनिका भारती, दीपिका शर्मा, सुनीता देवी और जुगल किशोर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।




