आरएसएस शताब्दी वर्ष पर चंडी में रक्तदान शिविर, 68 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, समाजसेवा का दिया संदेश।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आरएसएस, अर्की यूथ एंड स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा मांगू एवं चंडी मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चंडी माता मंदिर के समीप स्थित पुराने पीएचसी परिसर में किया गया।


रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद कुल 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर के संयोजक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।


शिविर में संघ के जिला प्रचारक सचिन राणा, स्टेट रेड क्रॉस सोसाइटी से वीरेंद्र विष्ट, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से लेखराज कौशिक तथा जन शिक्षण संस्थान से हरिंदर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।


रक्तदान करने पहुंचे युवाओं ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page