ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्लोग में विधायक संजय अवस्थी द्वारा स्वीकृत 25 सोलर लाइटें पंचायत को उपलब्ध हो गई हैं।


इन लाइटों के स्थापित होने से पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और संपर्क मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे ग्रामीणों को विशेषकर रात्रि के समय आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व सचिव जय सिंह ठाकुर, बाघल लैंड लूजर्स परिवहन सभा के उपाध्यक्ष ऋषि राज गांधी, वार्ड सदस्य हेमराज रघुवंशी तथा पंचायत के अन्य ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में लंबे समय से सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सोलर लाइटें लगने से न केवल लोगों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि विधायक संजय अवस्थी क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों का लगातार समाधान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी पंचायत की अन्य आवश्यकताओं को इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।



