पेंशनर्स महासंघ के पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना, जिला महामंत्री ने जताया आभार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला सोलन के जिला महामंत्री धनी राम चौहान ने महासंघ की जिला इकाई दाड़लाघाट के अध्यक्ष मनोज शर्मा, उनकी कार्यकारिणी तथा जिला अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


जारी बयान में धनी राम चौहान ने कहा कि मनोज शर्मा एवं उनकी टीम पेंशनर्स महासंघ के प्रति पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों को लगातार प्रभावी ढंग से उठाया जा रहा है, जो सराहनीय है।


उन्होंने जिला अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर के नेतृत्व की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। धनी राम चौहान ने जिला की सभी इकाइयों से भी अपेक्षा जताई कि वे इसी प्रकार संगठन के प्रति समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पेंशनरों की आवाज को मजबूती से उठाएं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page