नौवें दिन भी जारी रहा प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन, सिरमौर के पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन सोमवार को नौवें दिन भी निदेशालय स्कूल शिक्षा, शिमला में पूरे जोश, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहा। शिक्षकों ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।


अनशन के नौवें दिन जिला सिरमौर इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। क्रमिक अनशन में जिला अध्यक्ष जय प्रकाश, महासचिव चतर सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, महालेखाकार सुधीर ठाकुर तथा खंड सुरला के महासचिव रामलाल शर्मा शामिल रहे।


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ‘शिक्षा बचाओ-न्याय यात्रा’ 11 जुलाई 2026 को प्रदेशभर से पैदल चलकर शिमला पहुंची थी। इसके बाद 26 जुलाई को चौड़ा मैदान शिमला में विशाल धरना आयोजित किया गया, जिसके उपरांत निदेशालय स्कूल शिक्षा परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया गया।
संघ ने दोहराया कि शिक्षकों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान होने तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page